
IPL 2021 ऑक्शन: 3 फ्रेंचाइजियाँ जो ग्लेन मैक्सवेल पर बड़ी बोली लगा सकती हैं – विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को उनके लागातार खराब प्रदर्शन के कारण इस साल किंग्स इलेवन पंजाब ने रिलीज कर दिया है। पिछले साल उन्हें 10.75 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा गया था। मैक्सवेल को आईपीएल 2020 में लगभग सभी मैचों में खेलने का मौका मिला था। कप्तान केएल राहुल इन उनपर जरूरत से ज्यादा भरोसा जताया था लेकिन वे उनके भरोसे पर खरे नहीं उतर पाए थे।
आईपीएल 2020 में मैक्सवेल ने किया था सबको निराश
ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2020 में 13 मैचों में 15.42 की औसत से और 101.88 की स्ट्राइक रेट से मात्र 108 रन बनाए थे। हार्ड हिटिंग क्षमता के लिए जाने जाने वाले मैक्सवेल पिछले सीजन एक भी छक्का नहीं जड़ सके थे। इसके अलावा 8.04 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 56.83 की औसत 3 विकेट लिए थे।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज में किया था जबरदस्त प्रदर्शन
27 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में भारत के खिलाफ खेले गए सीरीज में मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले वनडे मैच में 19 गेंदों पर 45 रन, दूसरे वनडे में 29 गेंदों में 63* रन और तीसरे वनडे में 38 गेंदों पर 59 रनों की विस्फोटक पारियाँ खेली थी। इसके अलावा दूसरे टी20 में 13 गेंदों पर 22 रन और तीसरे टी20 में 36 गेंदों पर 54 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। हालांकि भारत ने टी20 सीरीज को 2-1 से जीत लिया था।
Table of Contents
आईपीएल 2021 के ऑक्शन में ये 3 फ्रेंचाइजियाँ लगा सकती हैं मैक्सवेल के लिए बड़ी बोली
आईपीएल 2021 की नीलामी का आयोजन 11 फरवरी को किया जा सकता है। इससे पहले 04 फरवरी तक खिलाड़ियों को ट्रेड करने की प्रक्रिया चलेगी। आइए हम आपको बताते हैं कि कौन सी 3 फ्रेंचाइजियाँ ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर बड़ी बोली लगा सकती हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पर्स में 35.90 करोड़ रुपए उपलब्ध हैं। उन्होंने इस साल आरोन फिंच, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस और मोईन अली जैसे हिटर बल्लेबाज को रिलीज कर दिया है। इस टीम में अब किसी हिटर बल्लेबाज की जरूरत है जो विराट कोहली और एबी डी विलियर्स के आउट होने के बाद पारी को तेज गति से चला सके। इसके लिए ग्लेन मैक्सवेल एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ग्लेन मैक्सवेल अपने टीम को पार्ट टाइम गेंदबाज का भी विकल्प उपलब्ध कराते हैं। बिग बैश लीग में तो वे पूरे 4 ओवर भी फेंकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल केदार जाधव, शेन वॉटसन, पीयूष चावला, मुरली विजय और मोनू सिंह को रिलीज किया है। अब इसके पर्स में 22.90 करोड़ रुपए उपलब्ध है। केदार जाधव के जाने के बाद चेन्नई सुपर को बीच में हिटर बल्लेबाज की जरूरत है जो गेंदबाजी का विकल्प भी उपलब्ध करा सके। ऐसे में मैक्सवेल इस पर खरे उतरते हैं। हालांकि चेन्नई सुपर शेन वॉटसन की जगह पर एक बेहतरीन सलामी बल्लेबाज का विकल्प भी तलाशेगी। मैक्सवेल यह दायित्व भी निभा सकते हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब
किंग्स इलेवन पंजाब ने इस साल काफी बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है। अब इसके पर्स में 53.20 करोड़ रुपए मौजूद है। उनमें से 5 विदेशी खिलाड़ियों का स्लॉट मौजूद है। हालांकि ग्लेन मैक्सवेल का पिछले साल इसी टीम की ओर से भले प्रदर्शन अच्छा न रहा हो लेकिन अगर मैक्सवेल 5-7 करोड़ रुपये तक मिल जाएं तो वे उन्हें अपने टीम में जरूर शामिल करेंगे। क्योंकि मैक्सवेल जैसे बड़े खिलाड़ियों की ब्रांड वैल्यू अभी भी काफी अधिक है।
Leave a Reply