आपने अक्सर फिल्मों में विशालकाय शरीर वाले इंसान देखे होंगे। जो देखने में बड़े ही मजेदार लगते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही विशालकाय शरीर वाले इंसानो के बारे में बताते हैं जिन्हें देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे, कि ऐसा भी हो सकता है।
1 – सजाद घरीबी
इरान के रहने वाले विशालकाय इंसान का वजन तकरीबन 200 किलो है। सजाद पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और खुद के शरीर से ज्यादा वजन उठाते हैं सजाद को ईरान में ईरानियन हल्क भी कहा जाता है।
2 – विकास उप्पल
विकास का जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ। उनको भारत का सबसे लंबा इंसान माना जाता है। इनकी लंबाई 8 फीट 9 इंच के आसपास थी। उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। 2007 में एक ब्रेन ट्यूमर ऑपरेशन के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
3 – याओ डेफेन
इस विशालकाय शरीर वाली महिला का नाम याओ डेफेन। इनकी लंबाई 7 फीट 8 इंच है। इनको मौजूदा समय में दुनिया की सबसे लंबी महिला माना जाता है। ये अपने परिवार के साथ बाहरी दुनिया से दूर एक खेत में रहती हैं।
4 – सुल्तान कोसेन
इस लिस्ट में आखिरी नाम है सुल्तान कोसेन का।इनकी लंबाई 8 फीट 3 इंच है। सुल्तान कोसेन जिनको 2011 में धरती के सबसे लंबे इंसान की उपाधि मिली थी। इनके नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं, दुनिया के सबसे बड़े हाथों का।
तो दोस्तों ये थे, असल जिंदगी में विशालकाय शरीर वाले 4 इंसान।